छोटी सी खुशियाँ 2021
जैसा कि आपलोग जानते है Incredible Munger (अतुल्य मुंगेर) की टीम हर वर्ष छोटी सी खुशियाँ कार्यक्रम लेकर आती है। जिसमे न केवल टीम के सदस्य बल्कि शहर के लोग और शहर से दूर रह रहे लोगो की भी मुख्य भागीदारी होती है।इस कार्यक्रम को लेकर सभी उत्साहित रहते है। इसी उत्साह को देखते हुए अतुल्य मुंगेर छोटी सी खुशियाँ कार्यक्रम का चौथा संस्करण लेकर आ रही है।
पिछले कुछ वर्षों में हमने छोटी सी खुशियाँ कार्यक्रम की अपार सफलताएं देखी है इसी को ध्यान में रखते हुए हम एक बार इस दीवाली को खुशियों वाली बनाएंगे। हमारे साथ आप भी आगे आये और अपने साथ साथ उन बच्चो की दिवाली को यादगार बनाये जो इस प्रकाश के पर्व पर खुशियों से वंचित रह जाते हैं ,वे इस दिन मिठाई के एक एक टुकड़े के लिये लहलाईत होते है, पटाखों और फूलझड़ी के लिए मायूसी से आकाश निहार रहे होते है। वे दुसरो कि ख़ुशी में अपनी ख़ुशी तलासते है।वो बच्चे भी हम लोग के जैसे ही होते है लेकिन उन्हें उनकी आर्थिक स्थिति की वजह से सही से खाना तक नहीं मिल पाता, इस स्थिति में वे दिवाली मनाये तो मनाये कैसे?
इस प्रकाश के पर्व के अवसर पर कुछ घरों में दिए तक की कमी होती है आपकी थोड़ी सी उदारता उन्हें न केवल इस पर्व में रोशनी की कमी को पूरा करेगी बल्कि इस पर्व पर पिछले सभी दुःख दर्द को भूलाकर कुछ पल के लिए अपार ख़ुशी दे सकती है, तो इस दिवाली फिर से हमारे साथ आगे आये और अपने साथ-साथ अपने आस पास के असमर्थ बच्चो की दिवाली को यादगार बनाये।
हमसे जुड़े
- 03 नवंबर (बुधवार) 2021 को दोपहर 11:00 बजे, फैशन हब , गुलज़ार पोखर, मुंगेर
Google Map : https://g.page/fashion-hub-munger
- 05 नवंबर (शुक्रवार ) 2021 को शाम 5 :00 बजे, पोलो ग्राउंड , मुंगेर
Google Map: https://goo.gl/maps/UQ9LNTnAfHqhhaTw8
फण्ड जुटाने में हमारी मदद करने के लिए आप हमें Paytm/Google pay/PhonePe /BHIM/Amazon pay/WhatsApp @9905712399/@8404995995 पर स्वेच्छा अनुसार राशि का भुगतान कर सकते है।
आप कार्यक्रम से संबंधित कुछ पुराने यादों को यहाँ पर ताज़ा कर सकते है: छोटी सी खुशियाँ 2019
आधिक जानकारी हेतु आप हमसे संपर्क करे:
हमारा पता है :
फैशन हब, गुलज़ार पोखर काली स्थान / यूनियन बैंक A.T.M के पास मुंगेर,
बिहार -811201
राजेश : 9234212929
अमन : 9905712399
अमित : 6200413759
आर्यन: 9122575687